Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 41,322...

National News : देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 41,322 नए मामले, 485 लोगों की हुई मौत

– देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 93.67 प्रतिशत

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार 322 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 93,51,110 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 485 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,36,200 तक पहुंच गई है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,54,940 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 87,59,969 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.64 से 93.67 प्रतिशत हो गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular