है कोहराम मचा रही इस लहर के बीच आईआईटी के वैज्ञानिकों ने डरा देने वाला दावा किया है। कहा गया है कि भारत में 15 मई तक तकरीबन 50 लाख तक कोरोना के एक्टिव केस पहुंच सकते हैं। आईआईटी के मैथमैटिकल मॉडल के अनुसार, 14-18 मई के बीच दूसरे लहर की पीक होगी, जिसमें एक्टिव केस 38-48 लाख तक जा सकते हैं। वहीं, 4-8 मई के बीच रोजाना संक्रमण का आंकड़ा 4.4 लाख तक को छू सकता है। सोमवार सुबह आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 3,52,991 नए कोरोना के मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 2,812 लोगों की जान चली गई। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गई है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी कानपुर और हैदराबाद ने सूत्र मॉडल को लगाते हुए एक्टिव केसों के बढ़ने की बात कही है। उनके अनुसार, मिड मई तक दस लाख और कोरोना के एक्टिव केस बढ़ सकते हैं। इससे पहले, पिछले हफ्ते रिसर्चर्स ने प्रिडिक्ट किया था कि 11-15 मई के बीच दूसरी लहर का पीक आ सकता है, जिसमें एक्टिव केस बढ़कर 33-35 लाख के बीच हो सकते हैं।
