Wednesday, February 18, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,726...

National News : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,726 नए मामले, 154 लोगों की मौत

-रिकवरी रेट 96.25 प्रतिशत
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एकबार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार 726 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,14,331 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,370 तक पहुंच गई है। 

शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 2,71,282 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,10,83,679 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.25 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 18 मार्च को 10,57,383 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 23,13,70,546 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular