-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 96.12 प्रतिशत
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 हजार 078 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,05,788 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 224 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,49,218 तक पहुंच गई है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,50,183 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 99,06,387 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.12 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटे में हुए 08 लाख से अधिक टेस्टदेश में पिछले 24 घंटों में 08 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 01 जनवरी को 08,29,964 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 17,39,41,658 टेस्ट किए जा चुके हैं।
National News : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,078 नए मामले, 224 लोगों की मौत
RELATED ARTICLES
