Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ के...

National News : देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार

– पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 25,153 नए मामले, 347 लोगों की हुई मौत 
– देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 95.46 प्रतिशत 
विजयलक्ष्मी

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार 153 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,04059 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 347 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,45,136 तक पहुंच गई है। 
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,08,751 एक्टिव मरीज हैं। हालांकि राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 95,50,712 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 95.46 प्रतिशत गया है। 
देश में पिछले 24 घंटो में हुए 11 लाख से अधिक टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 18 दिसम्बर को 11,71,868 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 16,00,90,514 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular