Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : देश में कोरोना के ब्रिटेन वेरियंट के संक्रमितों की...

National News : देश में कोरोना के ब्रिटेन वेरियंट के संक्रमितों की संख्या 71 हुई

– देश में आए 13 नए मामले

 नई दिल्ली(हि.स.)। देश में कोरोना महामारी के बीच अब ब्रिटेन से कोरोना के नए प्रकार (स्ट्रेन) के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए प्रकार से संक्रमित 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके साथ ही ऐसे संक्रमितों की संख्या 58 से 71 हो गई है।
मंगलवार को एनआईवी पुणे की लैब में 20 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। दिल्ली में भी कोरोना के नए वेरिएंट से 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनका इलाज एलएनजेपी में किया जा रहा है। 

बता दें कि ब्रिटेन से आए कोरोना के नए वेरियंट के मद्देनजर भारत में वहां से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को 7 जनवरी तक रद्द कर दी गई है। इसके साथ पिछले एक महीने में ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच करवाने और उन्हें पृथकवास में रहने को कहा गया है। इस बीच ब्रिटेन में इसी को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular