Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : एक दिन में दर्ज किए गए 3.20 लाख...

National News : एक दिन में दर्ज किए गए 3.20 लाख केस, 2764 लोगों ने तोड़ा दम

सोमवार को कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। देश में सोमवार को कोरोना वायरस के 3 लाख 20 हजार 435 नए मामले आए हैं। वहीं इस दौरान 2764 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।

भारत में अब कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1 लाख 97 हजार 880 पहुंच गई है। वहीं, देश में अभी कोरोना वायरस के 28 लाख 82 हजार 513 ऐक्टिव मामले हैं। 

भारत में नए मामलों में यह गिरावट महाराष्ट्र की वजह से भी आई है, जहां सोमवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट आई। राज्य में जहां हर दिन 60 हजार के पार नए मामले आ रहे थे तो वहीं, सोमवार को 48 हजार 700 नए मामले आए हैं।

दिल्ली में जारी है कोरोना का तांडव
महाराष्ट्र से जहां एक ओर थोड़ी राहत मिली तो अब दिल्ली में कोरोना ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। राजधानी में सोमवार को कोरोना से रिकॉर्ड 380 लोगों की जान गई। यह एक दिन में सर्वाधिक मौत का रिकॉर्ड है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 20 हजार 20201 नए मामले दर्ज किए गए। 

ठीक होने की दर घटकर 82.6 फीसदी हुई
कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 82.6 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,42,96,640 हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत रह गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular