Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : इनकम टैक्स छापे को लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने पूछा,...

National News : इनकम टैक्स छापे को लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने पूछा, नाराज राजनीतिक दलों का आढ़ितयों से क्या संबंध है

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि आढ़तियों पर पड़ रहे आयकर छापे से कुछ राजनीतिक लोग नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आढ़तियों पर इनकम टैक्स के छापे पड़े तो कुछ राजनीतिक दल क्यों नाराज हुए। क्या संबंध है?

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार द्वारा आढ़तिया को धमकाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि वो नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों का समर्थन कर रहे हैं। उन्हें दबाने के लिए उन पर इनकम टैक्स के छापे पड़वाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular