Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयNational : किसानों के हंगामे पर बोले राहुल, हिंसा किसी बात का...

National : किसानों के हंगामे पर बोले राहुल, हिंसा किसी बात का हल नहीं

नई दिल्ली(हि.स.)। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जताने के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने वाले किसानों ने आज दिल्ली में हिंसक उपद्रव किया है। इस दौरान लाल किला पर प्रदर्शन के साथ तिरंगा फहराए जाने वाले स्थान से अपने संगठन का झंडा फहरा कर किसानों ने राष्ट्रीय भावना का अपमान किया। किसानों के इस हिंसक व्यवहार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ग़लत ठहराया है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी बात का हल नहीं।
राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों के उपद्रव पर अफसोस जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा  कि किसी भी सूरत में हिंसा सही नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!”
दरअसल, किसानों के ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा की वजह से दिल्ली में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस द्वारा तय रूट से विरत किसान दिल्ली में ट्रैक्टर लेकर घुसे। पुलिस के लगाये बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढे। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई। इस तरह गणतंत्र दिवस की परेड के समानांतर किसानों की ट्रैक्टर परेड निकालने और उस दौरान उपद्रव की आशंका आखिरकार सच साबित हुई। 
Submitted By: Akash Kumar Rai Edited By: Dadhibal Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular