Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामोदी की माता पर टिप्पणी से भड़के बृजभूषण सिंह

मोदी की माता पर टिप्पणी से भड़के बृजभूषण सिंह

कहा-यह देश की लाखों माताओं और बहनों का घोर अपमान

राहुल गांधी की आपत्तिजनक भाषा पर भी पूर्व सांसद की कड़ी प्रतिक्रिया

अतुल द्विवेदी

गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी करना देश की सभी माताओं और बेटियों का अपमान है।

शनिवार को बिश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि भारत की परंपरा में महिला को देवी स्वरूपा माना गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी करना न केवल अशोभनीय है, बल्कि व्यक्ति के संस्कार और ज्ञान की कमी को भी दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं, चाहे प्रधानमंत्री को मौत का सौदागर कहना हो या अन्य आपत्तिजनक संबोधन देना। सिंह ने कहा कि भाषा की एक मर्यादा होती है और यदि कोई मर्यादा का पालन नहीं करता तो समाज भी उसे स्वीकार नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी जैसे बयान पर भीड़ भले ताली बजा दे, लेकिन चुनाव में जनता उन्हें खाली हाथ लौटाती है और इस बार भी ऐसा ही होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह अब 1990 का भारत नहीं है। आज का भारत मजबूत है, यहां की जनता और सरकार एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद विदेशों में भारत की हैसियत बढ़ी है और आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। चाहे गाड़ियों का क्षेत्र हो, मोबाइल, कपड़ा या तकनीक, हर क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा खरीददार है। इसलिए दुनिया को भारत के साथ मिलकर चलना होगा।

अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार की मांग पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनता का आक्रोश जायज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी ने यह दिखा दिया है कि महिलाओं और मातृत्व समाज के प्रति विपक्ष का क्या नजरिया है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें स्वदेशी अपनाना चाहिए और जहां विकल्प उपलब्ध हों, वहां विदेशी उत्पादों से बचना चाहिए।

यह भी पढें : Tariff dispute पर विदेश राज्य मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी, सम्पादक मोबाइल: 8619730058 E-Mail: hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular