हत्या केस की मुख्य आरोपी Muskan Rastogi पर नकारात्मक सवाल हुए तेज
प्रादेशिक डेस्क
मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड की मुख्य आरोपी और जेल में बंद Muskan Rastogi की प्रेग्नेंसी को लेकर नया खुलासा हुआ है। बुधवार को जेल प्रशासन ने रुटीन मेडिकल जांच के तहत Muskan Rastogi को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद उसे वापस जेल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Muskan Rastogi और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की पेशी कराई गई। यह घटनाक्रम सामने आने के बाद पूरे मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
ज्ञात हो कि अप्रैल 2025 में Muskan Rastogi के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। उस समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर डॉक्टरों को बुलाया गया था। जांच में सामने आया कि वह गर्भवती है। इस खुलासे के बाद मृतक सौरभ राजपूत के परिवार ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि डीएनए टेस्ट से यह साफ होगा कि बच्चा किसका है।
सौरभ के भाई ने कहा था कि यदि बच्चा सौरभ का हुआ, तो परिवार उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेगा। लेकिन यदि सच्चाई कुछ और हुई, तो यह Muskan Rastogi के खिलाफ और बड़ा सवाल खड़ा कर देगा।
सौरभ राजपूत हत्याकांड का ट्रायल फिलहाल जिला जज संजीव पांडे की अदालत में चल रहा है। अदालत में अब तक मृतक के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणु, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार और चाकू-छुरी विक्रेता राकेश की गवाही दर्ज की जा चुकी है। कुल 36 गवाहों की गवाही इस केस में होनी है। इस पूरी सुनवाई और Muskan Rastogi की प्रेग्नेंसी के बीच अब डीएनए टेस्ट की मांग ने केस को और पेचीदा बना दिया है। मामले पर अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढें : Mohan Bhagwat बोले- मैंने कभी 75 साल में रिटायर होने की बात नहीं कही
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
