Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाMLC चुनाव : गोण्डा-बलरामपुर सीट पर भाजपा की एकतरफा जीत

MLC चुनाव : गोण्डा-बलरामपुर सीट पर भाजपा की एकतरफा जीत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। गोण्डा-बलरामपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 (एमएलसी चुनाव) के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह चुनाव जीत गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी के भानु त्रिपाठी को 4401 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी को मात्र 171 मत मिले। निर्दल प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव को 17 मत मिले। 64 मत अवैध करार दिए गए। इससे पूर्व आज सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में पांच टेबलों पर मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक टेबल पर 01 पर्यवेक्षक, 02 गणना सहायक तथा 01 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई थी। मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्रीमती शकुंतला गौतम, डीएम, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

MLC चुनाव : गोण्डा-बलरामपुर सीट पर भाजपा की एकतरफा जीत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular