Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडामंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त सख्त, सुस्त विभागों पर नाराज़गी और फटकार

मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त सख्त, सुस्त विभागों पर नाराज़गी और फटकार

खाद आपूर्ति व कुपोषण पर आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मंडलीय समीक्षा बैठक में पर्यटन, पंचायती राज और ऊर्जा विभाग की धीमी प्रगति पर असंतोष

अतुल द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने गुरुवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले कार्यों में देरी करने वाले विभाग तत्काल गति बढ़ाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

मंडलीय समीक्षा बैठक में जुलाई माह तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। आयुक्त ने विशेष रूप से पर्यटन, पंचायती राज और ऊर्जा विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए कि संबंधित संस्थाओं के साथ नियमित बैठक कर कार्यों को तेज़ किया जाए। ऊर्जा विभाग पर सवाल उठाने पर मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने सफाई दी कि हाल ही में बाढ़ की स्थिति के कारण रैंकिंग प्रभावित हुई है, लेकिन अगले माह सुधार का भरोसा दिलाया।

मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के सापेक्ष महिला एवं बाल विकास, युवा कल्याण, लोक निर्माण, श्रम एवं सेवायोजन, प्राथमिक शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन समेत अनेक विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों और सीडीओ को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते रहें और सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ समय से जनता तक पहुंचे।

मंडलीय समीक्षा बैठक में खाद आपूर्ति को लेकर आयुक्त ने विशेष चिंता जताई। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों तक समय पर खाद पहुंचाई जाए और अफवाहों से उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी।

आईसीडीएस विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सैम (गंभीर कुपोषित) और मैम (मध्यम कुपोषित) बच्चों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे बच्चों को तुरंत पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को मजबूत किया जाए। गर्भवती व धात्री महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण और पूरक पोषण आहार वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि आईसीडीएस विभाग समाज के सबसे कमजोर वर्गों से जुड़ा है, इसलिए इसकी योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता और तत्परता दोनों जरूरी हैं। उन्होंने साफ किया कि सैम और मैम बच्चों की संख्या कम करने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए और सभी लक्ष्य समय पर हासिल किए जाएं।

यह भी पढें : छात्र पंचायत में आक्रोश, CM पर झूठे आश्वासन का आरोप

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular