Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : 1971 युद्ध की स्वर्णिम जयंती विजय मशाल को सैनिकों...

Lucknow News : 1971 युद्ध की स्वर्णिम जयंती विजय मशाल को सैनिकों और परिवारों ने श्रद्धांजलि की अर्पित

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में अपने आगमन के दूसरे दिन मंगलवार को 1971 के युद्ध के स्मरणोत्सव में प्रज्वलित ‘विजय मशाल’ 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लखनऊ और आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज लखनऊ के परिसर में प्रदर्शित की गई। 

इन दोनों स्थानों पर सम्बन्धित युद्ध स्मारक पर परंपरागत गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया और शहीदों के नाम प्रदर्शित किए गए और उन्हें पढ़ा गया। 11 जीआरआरसी में आयोजित एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच को सैनिकों के परिवारों ने देखा। इस अवसर पर 1971 के युद्ध पर एक वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया।
आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज लखनऊ में ‘विजय मशाल’ को परिसर के चारों ओर ले जाया गया जहां सभी अधिकारियों और सैनिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ‘विजय मशाल’ को विवाहित सैनिकों के आवासीय परिसर संजोग क्षेत्रीय विहार में ले जाया गया, जहां 900 से अधिक परिवार रहते हैं। अधिकतम सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा जाबांज शहीदों को श्रद्धांजलि देने और सशस्त्र बलों की परंपराओं में पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के साथ-साथ सैनिकों की वर्तमान पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular