Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : हॉस्टल के कमरे में मिला कैंटीन कर्मचारी का शव,...

Lucknow News : हॉस्टल के कमरे में मिला कैंटीन कर्मचारी का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ, 10 जनवरी (हि.स.)। बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल की कैंटीन में रविवार को कर्मचारी का शव पास ही बने दूसरे हॉस्टल के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

मूलरुप से जनपद सीतापुर के बिसवा निवासी अखिलेश कुमार बीकेटी थानाक्षेत्र के भैंसामऊ स्थित बीएनटी हॉस्टल में की कैंटीन में काम करता था। रात को इस हॉस्टल से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे आरके हॉस्टल के कुछ लड़के उसे बुलाकर ले गए थे। हॉस्टल में ही रात को पार्टी की गई और रविवार को सुबह उस कर्मचारी का शव हॉस्टल के कमरे में औंधे मुंह पड़ा मिला। हॉस्टल के किसी लड़के से घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी नीलम ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। 

मृतक की पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि रात को जो लोग उसके पति को बुलाकर ले गए थे, उन्होंने ही लोगों ने जहर देकर मारा है। 

इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। आरके हॉस्टल के तीन लड़कों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Sanjay Singh Fartyal

RELATED ARTICLES

Most Popular