Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित, सुनील द्विवेदी...

Lucknow News : सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित, सुनील द्विवेदी बने अध्यक्ष

लखनऊ (हि.स.)। कचहरी स्थित सेंट्रल बार कार्यालय में बृहस्पतिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव-2021 के परिणाम घोषित हुए। इसमें सुनील द्विवेदी को अध्यक्ष और बृजेश यादव को महामंत्री पद पर विजय हासिल हुई। 

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार की शाम से आने शुरु हुए। शुरुआती दौर में अध्यक्ष पद पर सुनील ​​द्विवेदी को विजयी घोषित किया गया। ​सुनील द्विवेदी को 1729 मत और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी अरविंद कुमार कुश्वाहा को 1136 मत मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर बृजेश यादव को 1722 मत मिले और दूसरे स्थान पर संकल्प मिश्रा 1122 मतों के साथ रहे। 
इसके अलावा शाम छह बजे तक सामने आये परिणामों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव मिश्रा ​मंटू विजयी घोषित किये गये। राजीव मिश्रा को 1051 मत मिले, उनसे हारने वाले प्रत्याशी अक्षय कटियार को 879 मत मिले। कोषाध्यक्ष विवेक मिश्रा बने, उन्हें 710 मत​ प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे मंदीप मिश्रा को 669 मत से संतोष करना पड़ा।  
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के मतों की गिनती चली रही थी, तभी वहां अधिवक्ताओं में आपसी तनातनी हो गयी। जिसके कारण गिनती कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। विवाद को बढ़ता देखकर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular