Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम और सोहराब गैंग...

Lucknow News : सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम और सोहराब गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। सीरियल किलर सलीम, रुस्तम और सोहराब गैंग का सक्रिय सदस्य हिस्ट्रीशीटर को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 20 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि माण्टेसरी स्कूल के पास से पुलिस ने हुसैनगंज के चित्ता का पुरवा योजना भवन निवासी नीतू उर्फ नितेश जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सीरियल किलर सलीम,रुस्तम और सोहराब गैंग के लिए काम करता है। मादक पदार्थ की तस्करी भी करता है। अभियुक्त के पास से 20 लाख रुपये की मार्फीन बरामद की है। 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कैंट और हुसैनगंज थानों में आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खुली है, उसे  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular