Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : सीजिंग कार्रवाई में पकड़ी गई गाड़िया अब यार्ड में...

Lucknow News : सीजिंग कार्रवाई में पकड़ी गई गाड़िया अब यार्ड में रखी जाएंगी – डा. ख्याति गर्ग

लखनऊ (हि.स.)। यातायात पुलिस,आरटीओ और थाना पुलिस के द्वारा सीज की गई गाड़ियों को अब शहीद पथ​ स्थित अर्जुनगंज के यार्ड में रखा जायेगा। इसके लिए 17 बीघे जमीन में यार्ड बनाने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। तीनों विभागों के द्वारा जमीन का ​चि​न्हित कर लिया गया है, जल्द ही विभागों द्वारा सीजिंग कार्रवाई में पकड़ी गई गाड़ियां यार्ड में खड़ी जाएंगी।

डीसीपी ट्रैफिक डा. ख्याति गर्ग ने इस मामले में सोमवार को यह बताया ​कि अर्जुनगंज में शहीदपथ के पास एक जमीन में यार्ड बनाया जा रहा है। यह सभी गाड़ियां वहीं पर खड़ी की जाएंगी। यार्ड में टीन सेड डलवाया जाएगा। इन वाहनों की सुरक्षा को लेकर तीन शिफ्ट में गार्ड की ड्यूटी चौबीस घंटे के लिए तैनात किया जायेगा। यार्ड में आने वाले वाहनों की रोजाना एक रजिस्टर में एंट्री की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular