Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : शोभा खुदकुशी मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को...

Lucknow News : शोभा खुदकुशी मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

लखनऊ (हि.स.)। बख्शी का तालाब (बीकेटी ) थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में यह पता चला है कि शोहदे की पिटाई से त्रस्त होकर युवती ने आत्महत्या की थी। 

बीकेटी क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी शोभा (18) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरु कर दी। परिवारीजनों ने बताया कि शोहदा तन्मय यादव गोरवामऊ का रहने वाला है। वहीं शोभा का ननिहाल भी है। शोहदा अलग-अलग नम्बरों से उनकी बेटी को कई माह से परेशान कर रहा था। युवती के विरोध पर शोहदे ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 

जांच में यह पता चला है कि गुरुवार को गांव के बाहर तन्मय, शोभा से मिला था। वहां पर उसने किसी बात को लेकर शोभा से गाली-गलौज करना शुरु कर दिया था। विरोध पर उसे जमकर पीटा और मोबाइल भी तोड़ दिया था। पिटाई से तनाव में आकर उसने जान दे दी है। 

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपित तन्मय अभी भी फरार है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular