लखनऊ (हि.स.)। कैसरबाग थाना और साइबर क्राइम सेल ने शनिवार को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 58 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दस लाख रुपये कैश, चार पहिया वाहन, अन्य चीजें बरामद किया है।
डीसीपी अपराध ने इस मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम सेल और कैसरबाग थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से रविचिना सिल्वर पार्क जहांगीरा कॉम्पलेक्स मीरारोड निवासी आवेश शेखानी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले की विवेचना कर रहे जावेद अहमद ने बताया कि पूछताछ में पकड़ा गया अभियुक्त मूलरुप से आवेश गुजरात का रहने वाला है। उसके द्वारा किराये के खातों पर एवं दूसरे व्यक्तियों के सिमों का इस्तेमाल कर ग्राहकों को शेयर बाजार ब्रोकर बनकर कॉल करता था। प्रारांभ में अधिक लाभ देता था और भविष्य में अधिक लाभ देने के नाम पर उनसे मोटी धनराशि प्राप्त होने के बाद मोबाइल नम्बर बंद कर अपनी लोकेशन बंद कर लेता था। अभ्यिक्त के पास से पुलिस को तलाशी के दौरान कैश बरामद हुआ है।
