Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : शुल्क वापसी को आवेदन पत्र की फोटोकॉपी भेजना आवश्यक-...

Lucknow News : शुल्क वापसी को आवेदन पत्र की फोटोकॉपी भेजना आवश्यक- निदेशक

लखनऊ (हि.स.)।  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) की निदेशक डॉ.सारिका मोहन ने कहा कि विभाग में बीते वर्षो में आई भर्तियों के आवेदनकर्ताओं को शुल्क वापस किया जायेगा। इसके लिए आवेदनकर्ता एकाउंट नम्बर की जानकारी और आवेदन पत्र की फोटोकॉपी भेजे। 

उन्होंने कहा कि विभाग में वर्ष 2006, 2009 और 2011 में सहायक पद और कनिष्ठ लिपिक पद के लिए 1,424 भर्तियों के विज्ञापन आये थे, जो अब निरस्त हो गए हैं। योग्यता के मानक में आये बदलाव के कारण भर्ती व्यवस्था को निरस्त करने का फैसला लिया गया।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को शुल्क वापसी के लिए आवेदन पत्र की फोटोकॉपी देना आवश्यक है, ऐसा नहीं करने पर शुल्क वापस नहीं होगा। वहीं शुल्क वापसी के लिए तय 60 दिनों में ही आवेदन करना होगा। इसके बाद आने वाले आवेदनकर्ताओं को कठनाईयां झेलनी पड़ेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular