Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : शराब ठेके पर दो पक्षों के विवाद में चली...

Lucknow News : शराब ठेके पर दो पक्षों के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

लखनऊ (हि. स.)। काकोरी थाना क्षेत्र में देर रात को शराब के ठेके पर दो पक्षों में विवाद के बाद झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान चली गोली से एक युवक की मौत हो गयी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
जॉइंट कमिश्नर क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि काकोरी के नरौना मोड़ के पास एक अंग्रेजी शराब की की दुकान है। रवि नाम का लड़का अक्सर दुकान में आकर शराब पीता था। उसके द्वारा गाली-गलौच किया जाता था। आज भी वह यहां पर आया और आरोपित रामबक्श से उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान रवि ने अपने गांव से कुछ लोगों को बुलाकर रामबक्श को पीटना शुरू कर दिया। रामबक्श की ओर से गोली चलाई गई, जिससे अजीत की मौत हो गयी है। 
मृतक काकोरी के ग्राम मौदहा का रहने वाला है। वह कोरियर का काम करता था। घटना की जानकारी पर एडीसीपी दक्षिण पूर्णेदु सिंह, एसीपी समेत भारी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित व शराब ठेकेदार अतुल फरार  है, जिनकी गिरफ्तारी के लिये टीम को लगाया गया है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular