लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज पुलिस ने व्हाट्सअप हैक कर मोबाइल से पर्सनल वीडियो और फोटो निकालकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
ठाकुरगंज थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि साइबर क्राइम सेल टीम की मदद से पुलिस ने दो शातिर अपराधी नेवाजगंज निवासी रोहित सिंह,अब्दुल कलाम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को दो मोबाइल मिले हैं।
अभियुक्तों ने पूछताछ में यह बताया कि वह अपने मोबाइल से महिलाओं का व्हाटसअप हैक कर उनकी वीडियो और फोटो निकाल लेते हैं। इसके बाद उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल करते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला द्वारा थाने में इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पकड़े गए दोनों अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
Lucknow News : व्हाटसअप हैक कर वीडियो निकालकर ब्लैकमेल करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
