लखनऊ,29 नवम्बर (हि.स.)। राजधानी में साठगांठ कर कई वर्षों से चौकियों में तैनात रहे पुलिस कर्मियों को हटाया जा सकता है। पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि पुलिस कमिश्नर ठीके ठाकुर ने सभी थानेदारों से अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली चौकियों में तैनात चौकी प्रभारियों की सूची मांगी है।
इस सूची में उन चौकियों इंचार्जों के नाम के अलावा वह कब से तैनात है, इससे पहले कहा तैनात थे। इन सब की जानकारी मांगी है। यह तय माना जा रहा है कि साठगांठ व राजनैतिक सरंक्षण के चलते शहर की चौकियों में कई वर्षों से तैनात रहे उन पुलिस कर्मियों को जनपद के अन्य चौकी व गैरजनपदों में भी भेजा जा सकता है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। लखनऊ के कमिश्नर डीके ठाकुर के बनने के बाद लगातार यह कार्रवाई देखने को मिल रही है।
Lucknow News : विभिन्न चौकियों में लंबे समय से जमे चौकी इंचार्जों की जल्द होगी रवानगी !
RELATED ARTICLES
