Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : विपिन विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

Lucknow News : विपिन विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को विपिन विश्वकर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपितों को धर दबोचा है। इनके पास से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा  बरामद हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले पांच जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने विपिन विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारों ने दबिश देना शुरु कर दिया गया था। पुलिस ने ठाकुरगंज के सीएल स्टेट लालाबाग निवासी सुशील कुमार, और लालाबाग निवासी रिषभ यादव उर्फ रिषु को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से पुलिस को एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है, जिससे विपिन की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपितों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular