Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : लोकभवन के सामने परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

Lucknow News : लोकभवन के सामने परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ (हि.स.)। लोकभवन के सामने सोमवार को एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों को हजरतगंज कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया है।   
 यह मामला सोमवार की सुबह का बताया जा रहा है। बाराबंकी जनपद का रहने वाला एक परिवार लोकभवन के गेट नंबर तीन के पास आत्मदाह के लिए पहुंचा। ​परिवार ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया, तभी भवन की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने परिवार को बचा लिया। सभी को हजरतगंज कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
जारी…   

RELATED ARTICLES

Most Popular