Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News :लखनऊ में गांजा बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा,...

Lucknow News :लखनऊ में गांजा बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, 07 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ(हि. स.)। लखनऊ में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर फुटकर में बेचने वाले गिरोह का तस्कर मानवेंद्र सिंह सहित 07 तस्कर गिरफ्तार किए गए। आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक केशव के नेतृत्व में लखनऊ की अलग-अलग जगहों से सातों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस गिरोह के पांच तस्करों की तलाश अभी भी जारी है।

आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि कल चेकिंग के दौरान अंकित प्रजापति नाम का एक गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ था। उसके पास 1 किलो गांजा की बनी पुड़िया बरामद हुई थी। जिसके कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने गिरोह के सरगना मानवेंद्र सिंह सहित अन्य साथियों का पता बताया। जिसके बाद एक एक कर सभी की गिरफ्तारी की गई। 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सातों तस्करों की पहचान मानवेंद्र सिंह मानू, निशांत रावत, अमित कुमार प्रजापति, संजय गुप्ता, सुमित, अनिल जायसवाल और विवेक उर्फ नंदू के रूप में हुई है। इसके अतिरिक्त अजय जयसवाल, दिलीप कुमार, विनीत जयसवाल, अवधेश यादव और अजय पंडित की तलाश पुलिस कर रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से एक कुंटल 5 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 450380 है। इसके अलावा दो स्कूटी वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular