Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : राजधानी में बीडीसी सदस्‍य की गोली मारकर हत्या

Lucknow News : राजधानी में बीडीसी सदस्‍य की गोली मारकर हत्या

-भागते समय बदमाशों की चार पहिया गाड़ी पलटी, पुलिस  जुटा रही जानकारी

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी के मोहनलालगंज में मंगलवार तड़के सुबह की सैर पर निकले पूरनपुर के बीडीसी विजय प्रताप रावत (35) की स्कार्पियो सवार बदमाशों ने आउटर रिंग रोड के पास गोली मार कर हत्या कर दी। भागने के दौरान बदमाशों की गाड़ी एक पिलर से टकरा कर पलट गई। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
शहर में इस दु:साहसिक वारदात से नाराज लोगों ने शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने हत्यारोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस के आलाधिकारियों मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस गाड़ी के नम्बर के आधार पर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्यारों की तलाश के लिए तीन टीम बनाई गई हैं। 
मृतक बीडीसी की पत्नी रेखा के मुताबिक उनके पति प्रतिदिन की रहत मंगलवार को गांव के बाहर से निकली आउटर रिंग रोड पर टहलने के निकले थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की हत्या इलाके के ही कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है, जिसने उनका प्रापर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। 
उन्होंने बेटे शुभम और बेटी नेहा व स्वाती की सुरक्षा व भविष्य को लेकर भी चिन्ता जतायी। एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हत्या के पीछे फिलहाल प्रापर्टी के विवाद की बात सामने आ रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी की जानकारी जुटायी जा रही है, जिससे बदमाशों का सुराग पता चल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular