लखनऊ (हि.स.)। पीजीआई थाना इलाके में मंगलवार देर शाम एक युवती ने आग लगा ली। देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतका के परिवार को दे दी। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर राहुल ने बताया कि रायबरेली रोड की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की बाउंड्री वाल के पास एक युवती लाल रंग की स्कूटी से पहुंची। स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी करके पास में बनी एक झोपड़ पट्टी के पास पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सूचना पर पुलिस ने उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात को उसकी मौत हो गयी। एसीपी बीनू सिंह ने बताया कि आग लगाने वाली युवती सीतापुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली सौम्या कश्यप है। स्कूटी उसकी मां सीमा के नाम है। परिवार से पता चला है कि सौम्या ने वर्ष 2015 में राजस्थान से बीटेक किया था । घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग लखनऊ के लिये रवाना हो चुके है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Lucknow News : युवती ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत
RELATED ARTICLES
