लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के घंटाघर के मैदान में नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर चर्चा में आयी मशहूर शायर मुन्नवर राना की बड़ी बेटी सुमैय्या 29 दिसम्बर से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुमैय्या राना को पार्टी की सदस्यता लेने का ऑफर दिया था। जिसको सुमैय्या ने स्वीकार लिया। 29 दिसम्बर को सुमैय्या को अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय बुलाया है और एक कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर सुमैय्या राना सहित 150 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी। तभी सुमैय्या ने एक बयान में कहा था कि उन्हें मुनव्वर राना की बेटी होने पर एफआईआर जैसी सजा दी जा रही है।
वहीं समाजवादी पार्टी संगठन के लोगों की मानें तो पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 के तहत अपनी तैयारी शुरु की है और इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़े पैमाने पर युवाओं को जोड़ने की तैयारी है। निश्चित रुप से युवाओं को टिकट में भी बड़ी भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा।
Lucknow News : मुन्नवर राना की बेटी सुमैय्या 29 दिसम्बर से करेगी राजनीतिक पारी की शुरुआत
RELATED ARTICLES
