Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : महिला आईपीएस के नाम सुसाइड नोट लिखकर सचिवालय सविंदा...

Lucknow News : महिला आईपीएस के नाम सुसाइड नोट लिखकर सचिवालय सविंदा कर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

लखनऊ (हि.स.)। हसनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को सचिवालय में संविदा पर तैनात युवक विशाल सैनी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले विशाल ने आईपीएस प्राची सिंह पर फर्जी देह व्यापार में फंसाये जाने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में आईपीएस ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। 
चांदगंज छपरतला निवासी अर्जुन सैनी का 26 वर्षीय पुत्र विशाल सचिवालय में सविंदा पर था। वह आईएएस रोशन जैकब के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर था। विशाल का शव रैदास रेलवे क्रासिंग पर कटा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। शव के पास ही पुलिस को सुसाइड नोट मिला। 
सुसाइड नोट में लिखी यह बातें 
मरने से पहले विशाल सैनी ने एक सुसाइड लिखा था,​ जिसमें उसने आईपीएस प्राची सिंह को दोषी ठहराया है। उसने कहा कि वो होश हवास में आत्महत्या कर रहा है, जिसमें जिम्मेदार आईपीएस प्राचीं सिंह है। जिन्होंने उसका करियर खराब कर दिया है, जिसकी वजह से समाज में वह नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा है, घुटन सी हो रही है। वह परिवार से नजर नहीं मिला पा रहा है। प्राची सिंह पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये, जिससे निर्दोष लोगों को जेल न जाना पड़े। अपने पद का गलत इस्तेमाल न कर सके। मैं बेकसुर हूं, मुझे देह व्यापार में प्राची सिंह ने फंसाया है। मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना, एलआईसी का जो पैसा मिले उससे अपने मकान के लिए उपयोग करना। आपका लाडला विशाल सैनी 
​खुद को बताया निर्दोश 

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह का कहना है कि विशाल ने जो आरोप उन पर लगाये है वो बिल्कुल निराधार है। बताया कि बीती 12 फरवरी को इंदिरानगर इलाके में छह स्पा पार्लर पर छापा मारा गया था। इस दौरान विशाल समेत कई लोगों को पकड़ा था। विशाल ने खुदकुशी क्योंकि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular