Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News ; मजार की आड़ में चल रहा था देहव्यापार,...

Lucknow News ; मजार की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, संचालक गिरफ्तार

लखनऊ (हि. स.)। ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के संचालक काले बाबा को देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। काले बाबा इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था। 

स्थानीय लोगों को कुछ दिनों से मजार के भीतर से गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को इसी शिकायत को ध्यान में रखते हुए मजार के अंदर घुसे एक कमरें में कुछ लोगों ने महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया। इस पूरे वारदात की वीडियो बनायी और काले बाबा की पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में काले बाबा ने बताया है कि वह महिलाओं का इलाज करता था। आरोपित बाबा सफेद दाग या बच्चे न होने की समस्या का इलाज करते था। इसी की आड़ में वह महिलाओं से धंधा भी करवाता था। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular