Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : बीबीएयू में 'मिशन शक्ति' पर होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाईन...

Lucknow News : बीबीएयू में ‘मिशन शक्ति’ पर होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, ऑनलाईन करें रजिस्ट्रेशन

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल “मिशन शक्ति” के अंतर्गत बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ की महिलाओं की आधारभूत समिति, जेंडर चैंपियन कमेटी, उन्नत भारत अभियान एवं एनसीसी इकाई द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक “सुरक्षित महिला, सुरक्षित भारत” है । स्लोगन प्रतियोगिता “सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र” तथा रंगोली प्रतियोगिता “महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण”, विषय पर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी लिंक पर जाकर अपनी प्रविष्टियां 21 अक्टूबर तक दे सकते हैं। प्रतिभागी एक या एक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। 
इसके अतिरिक्त “नारी शक्ति, राष्ट्र उन्नति” विषय पर एक ऑनलाइन जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को गूगल मीट के माध्यम से किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular