Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : बीबीएयू में पेशेवर व व्यक्तिगत रूप से श्रेष्ठ प्रदर्शन...

Lucknow News : बीबीएयू में पेशेवर व व्यक्तिगत रूप से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में दी गयी जानकारी

लखनऊ, 24 दिसम्बर (हि.स.)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (केंद्रीय) लखनऊ, के विधि विभाग की छात्र विकास समिति, द्वारा ‘संगठनात्मक विकास के लिए प्रदर्शन उत्कृष्टता’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कॉर्पोरेट ट्रेनर और प्रख्यात वक्ता डॉ0 वी.वी.सिंह (पूर्व आई.पी.एस.) व्यख्यान के मुख्य वक्ता रहे। 
उन्होंने छात्रों व संकाय सदस्यों को व्यक्तिगत व पेशेवर दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विकसित किये जाने वाले क्षमताओं के बारे में बताया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो संजय सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया था। प्रोफेसर डॉ. सुदर्शन वर्मा, डीन, डिप्टी ऑफ लॉ, बी.बी.ए.यू. कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
इस कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों को अपने प्रदर्शन को बेहतर करने तथा उन्हें व्यक्तिगत व पेशेवर दोनों मोर्चे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्वयं के भीतर किन क्षमताओं का विकास करना चाहिए, इस बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन  अंकिता श्रीवास्तव तथा सह-आयोजन  मिलिंद राज आनंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अंकिता श्रीवास्तव और डॉ. रागिनी नारायण ने किया। कार्यक्रम में प्रो.सुफिया अहमद, प्रो. अनीस अहमद, प्रो. मुजीबुर रहमान, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. मुनीष स्वरूप, डॉ. पंकज रावत, डॉ. श्वेता त्रिवेदी, डॉ.  राज कुमार परिचिता, श्रीमती गार्गी बोहरा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular