Wednesday, April 8, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : बीएसए से हटाकर शिक्षा निदेशक कार्यालय से सम्बद्ध हुए...

Lucknow News : बीएसए से हटाकर शिक्षा निदेशक कार्यालय से सम्बद्ध हुए दिनेश कुमार

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) दिनेश कुमार को उनके पद से हटाकर शिक्षा निदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। दिनेश कुमार के स्थान पर जिलाधिकारी लखनऊ को दूसरा अधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है। 

विशेष सचिव आरवी सिंह ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को उनके पद से हटाये जाने के बाद उस पद के समस्त कार्य को अगली घोषणा तक मण्डलीय सहाय​क शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ को आंवटित किया जाता है। 
उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार के विरुद्ध जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा तीन मार्च को पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें विभागीय कार्यो में उनकी उदासीनता बतायी गयी थी। दिनेश कुमार के शिथिल कार्यपद्धति के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम व गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular