Thursday, March 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : बिल्डर को धमकाने के मामले में अकील अंसारी...

Lucknow News : बिल्डर को धमकाने के मामले में अकील अंसारी के चार गुर्गें गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को हरदोई जेल में बंद बंदी अकील अंसारी के चार गुर्गों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन लोगों ने अकील अंसारी के नाम पर बिल्डर और व्यापारी को फोन कर रंगदारी मांगी थीं। 

ठाकुरगंज थाना प्रभारी इंसपेक्टर सुनील दुबे के मुताबिक, सआदतगंज के तेल व्यापारी आयुष साहू और फिर उसके पिता श्रवण साहू की हत्या समेत अन्य मामलों में हरदोई जेल में बंद शातिर अपराधी अकील अंसारी के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज हुआ है। शुरुआती छानबीन में पता चला कि अकील ने जिस मोबाइल से प्रॉपर्टी डीलर को कॉल करके धमकाया था, वो उसे हरदोई से पेशी पर लाने वाले सिपाही का निकला। इसके बाद हरदोई एसपी अनुराग वत्स ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। 
वहीं, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लापरवाही बरतने के बालागंज चौकी इंचार्ज को लापरवाही पर हटा दिया था। दर्ज मुकदमें को लेकर की जा रही कार्रवाई में अजीम उर्फ बाबू, एजाज एहमद, जावेद और मो रुबिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular