-पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार सहित कई अन्य नेताओं ने भी ली पार्टी की सदस्यता
लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव, विभिन्न प्रान्तों में चुनाव प्रभारी, 2017 में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र जनपद बलरामपुर से पार्टी उम्मीदवार रहे डाॅ. केके सचान, और कानपुर देहात के राजपुर (सिकन्दरा) क्षेत्र की पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके अतिरिक्त राजेश सोनकर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत भदोही तथा रीना सोनकर भी सपरिवार समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
डाॅ. के.के. सचान, मिथिलेश कटियार तथा राजेश सोनकर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर भरोसा दिलाया कि वे सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अपने सभी समर्थकों के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे। अखिलेश ने उम्मीद जताई है कि इन नेताओं के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
