Monday, February 9, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Lucknow News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नम्बर छह के पास बुधवार की देर रात पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश सीतापुर निवासी रामसनेही लोनिया को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि पिपराघाट से जनेश्वर मिश्रा की तरफ शातिर बदमाश अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देने कही जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नम्बर छह के सामने दो बदमाश दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सीतापुर निवासी रामसनेही के बाएं पैर पर गोली लगी जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। 
डीसीपी के मुताबिक बीते 9 दिसम्बर को गोमतीनगर पुलिस ने सीतापुर निवासी उमेश लोनिया को चोरी के छह वाहनों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उमेश ने गिरोह के सरगना राम सनेही के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। फरार रामसनेही पर 25 हजार का इनाम घोषित था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular