Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : पुलिस ने मुक्त कराए 30 गोवंश, भाग निकले...

Lucknow News : पुलिस ने मुक्त कराए 30 गोवंश, भाग निकले चालक-परिचालक

लखनऊ, 04 दिसम्बर(हि.स.)। चिनहट थाना पुलिस ने शुक्रवार को  कमता चौराहे के पास खड़े एक वाहन में लदे 30 पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस के रोके जाने पर वाहन का चालक एवं परिचालक मौके से उतरकर भाग निकले। 

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पीआरवी से सूचना मिली कि एक वाहन में गोवंश लादकर कुछ लोग रामपुर जिले से चले हैं। इन लोगों का पीछा किया जा रहा है, लेकिन ये वाहन रोक नहीं रहे हैं। इस सूचना के आधार पर कमता चौराहे के पास चेकिंग लगायी गयी और आते हुए वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। तभी वाहन को छोड़कर चालक, परिचालक भाग खड़े हुए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन पर रामपुर जिले का नम्बर पड़ा हुआ है। वाहन में लदे हुए 29 साड़ और एक देशी गाय को सरोजनी नगर स्थित कान्हा उपवन भेजा गया है। वाहन छोड़कर भागे चालक, परिचालक की तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular