Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : पुरानी पेंशन बहाली, भर्ती और पदोन्नति के लिए होगा...

Lucknow News : पुरानी पेंशन बहाली, भर्ती और पदोन्नति के लिए होगा आन्दोलन

– बाल पुष्टाहार विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का शपथ ग्रहण
लखनऊ (हि.स.)। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उप्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जवाहर इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि जवाहर इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि महासंघ हर कर्मचारी संगठन और कर्मचारी समाज के उत्थान के लिए उसके साथ कंघे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। कर्मचारी समाज के लिए विपरीत परिस्थितियां हैं,एकजुट होकर ही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। 
महासंघ कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का संचालन करते हुए जवाहर इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार ‘बच्चा’ ने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारी समाज के लिए संघर्ष कठिन होगा। समय रहते अगर कर्मचारी समाज जागरूक न हुआ तो देर हो जाएगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव और महामंत्री अरविन्द्र कुमार जायसवाल ने उपस्थित कर्मचारी समाज से अपनी प्राथमिकता में पुरानी पेंशन बहाली, नई भर्ती और पिछले आठ सालों से विभाग में चतुर्थ श्रेणी की रूकी पदोन्नति के लिए आन्दोलन की बाध्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सम्बंध में प्रान्तीय कार्यकारिणी में आन्दोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। 
गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
नव निर्वाचित पदाधिकारी प्रान्तीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव, महामंत्री अरविन्द्र कुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष रामआसरे यादव और लालजी यादव,प्रान्तीय मंत्री पंचशील चौधरी, जंग बहादूर, प्रान्तीय संगठन मंत्री प्रकाश कश्यप, भारत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह, कार्यालय सचिव नीरज कुमार झा और सलाहकार धनश्याम तिवारी को संयुक्त रूप से चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular