Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : परिवार ने मिलकर उतारा बेटे को मौत के घाट,...

Lucknow News : परिवार ने मिलकर उतारा बेटे को मौत के घाट, पिता गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित लकड़मंडी में शुक्रवार को पिता समेत परिवार के छह लोगों ने मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित पिता को  गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य लोग मौके से फरार है।

एडीसीपी प्राची के मुताबिक, लकड़मंडी निवासिनी रहनुमा पति हलीम के साथ रहती है। उसने बताया कि उसके सास-ससुर परिवार के अन्य लोग मकान के नीचे तल में रहते हैं। जबकि वह अपने पति के साथ दूसरे तल पर रहती है। पूरा परिवार लोहार का काम करता है।

आरोप है कि ससुर नसीर हलीम को घर में रहने के बदले घर खर्च का के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। शुक्रवार को हलीम और उसके पिता के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सभी लोगों ने मिलकर एक साथ हलीम पर हमला बोल दिया। बेरहमी से पीटा। इस दौरान नसीर ने हथौड़े से कई वार कर दिए जिससे हलीम की मौत हो गयी ।

एडीसीपी ने बताया कि हलीम को पकड़ लिया गया है। जबकि अन्य लोग फरार हो गये है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर फरार आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular