लखनऊ (हि.स.)। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में सोमवार को लखनऊ मंडल में परिवहन सेवाओं के लिए 37 मार्गो पर 100 से अधिक परमिटों को मंजूरी दी गई। यह बैठक आरटीए के अध्यक्ष और लखनऊ के मंडल आयुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई।
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव रामफेर द्विवेदी ने बताया कि आम लोगों को परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आरटीए के अध्यक्ष ने 37 मार्गो पर परिवहन सेवाओं के लिए 100 से अधिक परमिटों को मंजूरी दी है। इसमें लखनऊ के दुबग्गा, मलिहाबाद के अलावा दुबग्गा से बांगरमऊ, उन्नाव -नरौदा, रायबरेली, गुरूसहाय गंज, हरदोई, बेहटा आदि के कई रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रमोशन के लिए प्रदेश शासन द्वारा टैक्स में छूट के लिए बनाई पॉलिसी को भी रखा गया था। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रमोशन के लिए प्रदेश में बनाई जा रही गाड़ियों के लिए दी जाने वाली 75 प्रतिशत की छूट पर सहमति प्रदान करते हुए आगे बढ़ाया गया है।
करोना काल में अरसे के बाद हुई परिवहन प्राधिकरण की बैठक में अन्य पदाधिकारियों के अलावा बतौर सदस्य लखनऊ के जिलाअधिकारी अभिषेक प्रकाश और उप-परिवहन आयुक्त एके मिश्रा भी मौजूद थे।
Lucknow news : परिवहन प्राधिकरण की बैठक में 37 मार्गो के लिए परमिट को मंजूरी
RELATED ARTICLES
