लखनऊ (हि.स.)। अलीगंज थाना पुलिस ने दवा व्यवसाई दिनेश अग्रवाल के घर हुई लूट का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। पुराने नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में नौकर समेत चार लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग है। पुलिस के अधिकारी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
पुलिस उप आयुक्त (उत्तरी) रईस अख्तर ने बताया कि प्रेसवार्ता कर यह बताया कि बीते दिनों अलीगंज के सेक्टर बी निवासी दवा व्यवसाई का सूना मकान पाकर चोरों ने उनके घर से नकदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। वहीं, गार्ड राकेश को बाथरुम में बंद करके लूटेरे भाग गये थे। पीड़ित ने पुराने दो नौकरों पर चोरी का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी।
रविवार को पुलिस ने क्षमाशील उर्फ अमन, सचिन सुयश उर्फ अरविन्द और एक बाल अपराधी को दबोच लिया है। उनके पास से लूट का 4,25,200 रुपये और कार व अन्य चीजें बरामद की हैं।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्षमाशील उर्फ अमन दवा व्यवसाई के घर पर नौकरी कर चुका है। उसने ही अपने साथियों की मदद से पुराने मालिक के घर पर चोरी की थी। पकड़े गए तीन अभियुक्तों को जेल भेजते हुए नाबालिक को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
