Friday, March 6, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज...

Lucknow News : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नियुक्ति पत्र बरामद हुये हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि अभियुक्त आदर्श राय को गोमतीनगर के राम आसरे का पुरवा निवासी मुन्ना लाल सोनी के मकान से पकड़ा है। वह मूलतः बस्ती के ग्राम धौरहरा का रहने वाला है। 

पूछताछ पर अभियुक्त ने स्वीकारा कि वह भोले-भाले बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर प्रदेश के विभिन्न विभाग जैसे राजस्व विभाग, एलडीए, रेलवे आदि के पद नियुक्ति कराने का झांसा देकर उनसे रुपये ले लेता है। इसके बाद जब पैसा मिल जाता है तो उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फरार हो जाता है।
एसएसआई ने बताया कि आदर्श के खिलाफ वर्ष 2018 मार्च माह में जनपद सोनभद्र निवासी राम प्रसाद यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular