Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : नेपाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपित समेत चार...

Lucknow News : नेपाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपित समेत चार गिरफ्तार

-मेडिकल रिपोर्ट में निकली गर्भवती 

लखनऊ (हि.स.)। महानगर थाना क्षेत्र में नेपाल मूल की रहने वाली नाबालिगकिशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वह पांच माह की गर्भवती भी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई नामचीन डॉक्टरों के नाम भी सामने आये है, जांच के बाद दोषी पाये जाने पर इनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी। 

डीसीपी नार्थ रईस अख्तर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि महानगर में रहने वाला रहने वाले छोटू ने नेपाल से एक महिला और नाबालिग किशोरी को घर के कामकाज के लिए बुलवाया था। आरोप है कि छोटू ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्तों से पैसे लेकर दुष्कर्म कराया और इसकी वीडियो भी बना ली। इस दौरान किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गयी। बुधवार की देर रात को किसी तरह वह उनके चुंगल से छूटकर महानगर थाने पहुंची और आप बीती बतायी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित समेत चारों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल कई लोग अभी भी इस मामले में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है। 

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ डॉक्टर व एक महिला का नाम भी इस घटना में सामने आ रहे हैं। जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल नाबालिग किशोरी का मेडिकल करा कर पुलिस उससे और आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular