लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बालागंज के एकता नगर में मकान का निर्माण करा रहे पति-पत्नी छत के भरभरा के गिरने से दब गये। आनन-फानन दोनों को ट्रामा सेंटर ले आया गया। जहां पर उपचार के दौरार पति की मौत हो गयी ठाकुरगंज थाना पुलिस ट्रामा सेंटर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी।
ठाकुरगंज पुलिस के अनुसार शशांक श्रीवास्तव अपने मकान की छत और आगे की स्लैब ढाल रहे मजदूरों को नीचे से देख रहे थे। तभी छत गिर गई। जिससे शशांक और उनकी पत्नी तृप्ति नीचे मलबे में दब गये।
इस दुर्घटना में शशांक की मृत्यु हो गयी है। वहीं तृप्ति की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस अपनी आगे की कार्यवाही कर रही है।
