Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News : नवरात्रि में फिरोजाबाद में छात्रा की हत्या पर अजय...

Lucknow News : नवरात्रि में फिरोजाबाद में छात्रा की हत्या पर अजय लल्लू बोले, मिशनशक्ति खोखलेबाजी का शिकार

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मिशन ​शक्ति अभियान के दौरान फिरोजाबाद में घर में घुसकर छात्रा की हत्या को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि फिरोजाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवरात्रि का वक्त है, मां अम्बे की पूजा हो रही है। लेकिन, प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। पूरे ताम-झाम के साथ मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत की जो आज खोखलेबाजी का शिकार है।
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा की छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने देर रात घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को कई टीमें बनाकर दबिश देना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular