लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ नगर निगम और यातायात पुलिस के शहरी सड़कों पर जाम न लगने देने के प्रयासों की विफलता ही है कि शहर में आये दिन लम्बा जाम लग जा रहा है। जाम के कारण रोजमर्रा की दिनचर्या में आवश्यक कार्यो से निकले हजारों लोगों को रोजाना ही कठिनाई उठानी पड़ रही है।
सोमवार को तीन बजे के करीब कैसरबाग से लालबाग मार्ग पर जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए स्थानीय दुकानदारों ने प्रयास शुरु किया, करीब एक घंटे के बाद दो पहिया वाहन अपने स्थान से आगे बढ़ने में सफल हो सके। चार पहिया वाहनों की तीन कतारें लग गयी और जिसके कारण दूसरे ओर से आने वाले वाहनों के निकलने के लिए गलीनुमा रास्ता ही बच सका।
जाम में फंसे लोगों ने अपने वाहनों को छोटे रास्तों पर ले गये, वहां भी चार पहिया वाहनों के सड़क पर पार्क होने के कारण जाम ही जाम मिला। सड़क पर जाम होने के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी कारों को सड़क पर ही खड़ा कर छोड़ रखा था। वहीं, नो पार्किंग जोन घोषित होने के बाद भी कैसरबाग से लालबाग मार्ग पर दर्जनों की संख्या में अवैध ठेले लगाये पटरी दुकानदार अतिक्रमण किये हुए थे।
स्थानीय दुकानदारों की मानें तो कैसरबाग से लालबाग मार्ग पर अक्सर ही जाम लग जाता है। इसका कारण सड़क पर खड़ी होने वाली सैकड़ों कार है। साथ ही अवैध रुप से लगने वाले ठेले भी हैं। वहीं जाम लगने के बाद कोई यातायात निरीक्षण, यातायात पुलिस का जवान मौके पर जाम खुलवाने नहीं आता है।
नगर निगम की कार उठाने वाली गाड़ियां पहले आया करती थी, जो सड़क पर अपना कार्य करती हुई नहीं दिखायी देती है। सड़क पर कार पार्किंग करने वालों के कारें उठायी जाने लगेगी तो सड़क की चौड़ाई दिखेगी और जाम की समस्या कम होगी। इसके साथ ही अवैध ठेले भी नगर निगम नहीं हटवाती है। जो ठेले नो वेडिंग जोन में लगे हुए हैं।
बता दें कि शहर के विभिन्न हिस्सों भूतनाथ मार्केट के निकट चौराहा, सदर चौराहा, मवैया चौराहा, आलमबाग तिराहा, पुराना हनुमान मंदिर मार्ग, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, कचहरी मार्ग, कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, चौक के समस्त तिराहे व चौराहें अक्सर ही जाम का शिकार हो जाते हैं। शहर के इन जगहों पर यातायात प्रबंधन के लिए जवानों की संख्या नहीं होती है, अगर होती भी है तो कम होती है।
Lucknow News : नगर निगम और यातायात पुलिस की विफल प्रयासों से लग रहा जाम
RELATED ARTICLES
