Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए नीलामी बोली...

Lucknow News : नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए नीलामी बोली 25 तक चलेगी

लखनऊ, 23 नवम्बर (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में धनतेरस और दीपावली के दौरान खरीदे गए दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए सोमवार से ऑनलाइन नीलामी बोली शुरू हो गई है। नीलामी बोली परिवहन विभाग के फैन्सी पोर्टल अब 25 नवम्बर तक लगेगी।
संभागीय परिवहन अधिकारी रामफेर द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि राजधानी लखनऊ में धनतेरस और दीपावली के दौरान खरीदे गए दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए ऑनलाइन नीलामी बोली फैन्सी पोर्टल पर शुरू हो गई है। नीलामी बोली अब 25 नवम्बर तक चलेगी। 

उन्होंने बताया कि नए वाहनों के लिए वीआईपी नम्बरों की नई सीरीज इस बार यूपी 32 एलटी से शुरू हुई है। इनमें 3232, 7272, 2525, 2727, 1010, 9090 नम्बरों को पाने के लिए तीन से ज्यादा दावेदार नीलामी बोली में हिस्सा ले रहे हैं। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular