Monday, March 30, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलLucknow News : नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए 23 से...

Lucknow News : नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए 23 से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

लखनऊ (हि.स.)। परिवहन विभाग राजधानी लखनऊ में दो और चार पहिया नए वाहनों के वीआईपी नम्बरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 अक्टूबर से शुरू करेगा। इस बार वीआईपी नम्बरों की नई सीरीज यूपी 32 एलएस से शुरू होगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने गुरुवार को बताया कि दो और चार पहिया नए वाहनों के लिए वीआईपी नम्बरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन राजधानी  में 23 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान नए वीआईपी नम्बरों की नीलामी बोली में ऑनलाइन हिस्सा लेने के लिए लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दो और चार पहिया वाहनों के वीआईपी नम्बरों की ऑनलाइन नीलामी बोली 27 अक्टूबर से शुरू होगी। ऑनलाइन नीलामी बोली में हर वीआईपी नम्बर के लिए तीन लोग होने जरूरी हैं। वीआईपी नम्बरों की नई सीरीज यूपी 32 एलएस से शुरू होगी। इस सीरीज में करीब 343 वीआईपी नम्बर शामिल हैं। वीआईपी नम्बरों के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले लोग ऑनलाइन नीलामी बोली में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular